Connect with us

वाराणसी

लाखों रुपए के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

वाराणसी कैंट जीआरपी ने लाखों रुपए के साथ एक अभियुक्त को कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। अभियुक्त शैलेष कुमार, जहानाबाद बिहार का रहने वाला है। एक साथ इतनी मात्रा में पैसा ले जाने के कारण को पूछे जाने पर अभियुक्त ने बताया कि उसे बिहार के जहानाबाद में एक मिल के मालिक नवीन को पैसे देने थे और वही पैसा लेने के लिए बनारस आया था।

हेमंत सिंह, प्रभारी जीआरपी कैंट ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 22 जनवरी एवं 26 जनवरी के मद्देनजर रेलवे स्टेशन तथा सर्कुलेटिंग एरिया में सघन चेकिंग की जा रही है। हमने कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 और 7 पर पुल के नीचे एक व्यक्ति को संदिग्ध दिखने पर जब उससे पूछताछ किया तो वह सकपका गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 11 लाख 61900 रूपए बरामद हुआ है। वह जहानाबाद, बिहार जाने वाली ट्रेन पकड़ने आया था। इस मामले में आगे की कार्रवाई इनकम टैक्स और एटीएस करेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page