Connect with us

मऊ

राष्ट्रीय पराक्रम दिवस पर मऊ में एनएसएस ने किया पौधारोपण

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। गुरुवार को राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति और डीसीएसके पीजी कॉलेज, मऊ की एनएसएस इकाई ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल जायसवाल की उपस्थिति में जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव को पीपल का पौधा भेंट किया।

डॉ. हेमंत यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए कहा कि वह युवाओं के लिए प्रेरणा का महान स्रोत हैं। उन्होंने उनके बलिदानों और योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि नेताजी ने अपने जीवन को स्वतंत्रता संग्राम के लिए समर्पित कर दिया। युवाओं को उनसे देशभक्ति, नेतृत्व और साहस की प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण और नेताजी के सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page