Connect with us

वाराणसी

राजेश मद्धेशिया बने महाराष्ट्र के प्रभारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणासी। मध्यदेशीय वैश्य महा सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गुजरात प्रान्त के सूरत में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विजय कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में भारत के 11 प्रदेशों से पधारें राष्ट्रीय पदाधिकारियों के बीच पैग़म्बपुर निवासी राजेश मद्धेशिया को महाराष्ट्र प्रदेश का प्रभारी मनोनीत किया गया है। मनोनीत के उपरांत मद्धेशिया ने कहा कि महाराष्ट्र प्रदेश में युवा समिति, महिला समिति और मुख्य समिति के आपस में समन्वय बना कर समाज के हर तपके को लाभान्वित करने का प्रयास करेंगे। महाराष्ट्र प्रभारी चुने जाने पर सन्गठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, जिला अध्यक्ष आलोक गुप्ता, युवा अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, शीला कान्दू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंजीत गुप्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी गुप्ता ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page