अपराध
राजघाट पुल से गंगा में कूदा युवक
Loading...
Loading...
रामनगर (वाराणसी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजघाट पुल से गुरुवार को अपराह्न करीब डेढ़ बजे एक अज्ञात व्यक्ति गंगा नदी में कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष थी और वह सफेद छींटदार शर्ट, काले लोवर, और हरे रंग के पैंट पहने हुए था। शव की पहचान नहीं हो पाई है।
Loading...

इस संबंध में सुजाबाद चौकी प्रभारी अश्वनी राय ने बताया कि अपराह्न में राहगीरों ने सूचना दी कि एक व्यक्ति गंगा में कूद गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की खोजबीन शुरू की। एनडीआरएफ की मदद से करीब एक घंटे के प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
Continue Reading
