Connect with us

वायरल

रक्षक बनी वानर सेना, बच्ची को रेप से बचाया

Published

on

Loading...
Loading...

यूपी के बागपत में बंदरों के झुंड ने छह साल की बच्ची को रेप से बचाया। आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ टॉवर पर ले गया था। उसी दौरान बंदरों का एक समूह वहाँ लड़ाई करते हुए पहुँचा, जिससे आरोपी घबरा गया और बच्ची को छोड़कर भाग निकला। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी को बच्ची के साथ जाते हुए देखा गया है। बच्ची ने घर पहुँचकर अपने परिवार को पूरी घटना बताई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

Loading...

दरअसल थाना सिंघावली अहीर इलाके में एक युवक  6 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर उसके साथ गंदा काम करने के इरादे से अपने साथ ले गया। कुछ दूर जाने पर उसने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए उसके कपड़े उतारने शुरू कर दिये, तभी बंदरों के एक झुंड ने हवस के दरिंदे पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से युवक बुरी तरह डर गया और मौके से भाग खड़ा हुआ। इस तरह बंदरों की वजह से एक नाबालिग बच्ची दुष्कर्म का शिकार होने से बच गई।  

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page