Connect with us

राज्य-राजधानी

यूपी में 51 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले एडीएम

Published

on

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी को धार देने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लेते हुए 51 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में कई महत्वपूर्ण जिलों के अपर जिलाधिकारी और नगर निगम से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। शासन ने इस फेरबदल को प्रशासनिक संतुलन और सुचारू कार्यप्रणाली की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

शामली के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह को बरेली भेजा गया है जबकि बरेली के एडीएम संतोष बहादुर सिंह को सहारनपुर में प्रशासनिक जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सहारनपुर की एडीएम प्रशासन अर्चना द्विवेदी को आजमगढ़ का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। फर्रुखाबाद के एडीएम (वित्त) सुभाष चंद्र प्रजापति को यूपी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है, जबकि मौजूदा प्रधान प्रबंधक अनिल चतुर्वेदी को अमेठी का एडीएम (न्यायिक) नियुक्त किया गया है।

प्रयागराज के एडीएम प्रदीप कुमार को नगर निगम सहारनपुर में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। मथुरा के एडीएम (वित्त) योगानंद पांडे को अयोध्या में एडीएम सिटी नियुक्त किया गया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में ओएसडी गुंजा सिंह को शामली का नया एडीएम (वित्त) बनाया गया है।

राजस्व परिषद में ओएसडी प्रमोद कुमार पांडे अब बुलंदशहर के एडीएम (प्रशासन) होंगे, जबकि अलीगढ़ की एडीएम (वित्त) मीनू राणा को देवीपाटन मंडल में अपर आयुक्त के पद पर भेजा गया है। इसी क्रम में मिर्जापुर के एडीएम (वित्त) शिव प्रताप शुक्ला को झांसी में एडीएम (प्रशासन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

इसके अतिरिक्त कई अधिकारियों को विश्वविद्यालयों में कुल सचिव के रूप में नई भूमिका मिली है। इनमें मुरादाबाद में गिरीश कुमार द्विवेदी, मिर्जापुर में राम नारायण और बलरामपुर में परमानंद सिंह को कुल सचिव नियुक्त किया गया है।

सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित जिलों में अधिकारियों ने नई तैनाती पर कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। शासन का मानना है कि इस कदम से प्रशासनिक व्यवस्था अधिक दक्ष, जवाबदेह और समन्वित हो सकेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa