प्रयागराज
युवाओं की सेवा भावना का संगम: एनएसएस शिविर का गरिमामय समापन
Loading...
Loading...
प्रयागराज। हण्डिया पी.जी. कॉलेज, हण्डिया, प्रयागराज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ग्राम बासुपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सच्चा बाबा आध्यात्मिक संस्कृत महाविद्यालय, नैनी के पूर्व प्राचार्य डॉ. चंद्र देव मिश्र उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में डॉ. चंद्र देव मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान, सामाजिक जागरूकता रैली, नशा उन्मूलन, मतदाता जागरूकता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रद्युम्न सिंह ने शिविर की सात दिवसीय गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक, ग्राम जागरूकता रैली तथा जनचेतना कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
Loading...

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम बासुपुर के प्रधान दयाराम यादव, विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव प्रो. मुन्ना सिंह, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ. रविंद्र कुमार सिंह एवं डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र सिंह, चीफ प्रॉक्टर डॉ. रतंजय सिंह, डॉ. संजय शुक्ला, डॉ. अजय गुप्ता, अतुल, डॉ. अर्चना सिन्हा, डॉ. मधुलिका त्रिपाठी, डॉ. प्रतीक्षा सिंह सहित अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में एनएसएस के स्वयंसेवक मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में डॉ. शिव शंकर ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर सभी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्शों को अपनाते हुए समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
Continue Reading
