Connect with us

वाराणसी

युवक के थप्पड़ से आहत युवती ने गंगा में लगाई छलांग, नाविकों ने बचाया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भदैनी घाट पर बीती रात एक युवती ने प्रेमी के साथ हुए विवाद के बाद गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद नाविकों की तत्परता से युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, रात के समय एक युवक और युवती घाट पर बैठे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ने युवती को थप्पड़ मार दिया, जिससे आहत होकर युवती ने अचानक घाट की सीढ़ियों से उठकर गंगा नदी में छलांग लगा दी।

Loading...

घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिससे वहां मौजूद नाविकों का ध्यान इस ओर गया। नाविक तुरंत नदी में कूद पड़े और काफी प्रयास के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया गया कि घटना रात करीब नौ बजे की है और युवती उस समय काफी घबराई हुई थी, हालांकि बाद में उसने खुद को संभाल लिया।

घटना के बाद युवक और युवती दोनों वहां से चले गए, जिससे उनके बीच हुए विवाद का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका। पुलिस के पास इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। वहीं स्थानीय प्रशासन ने युवती के परिजनों से संपर्क किया है। परिवार के अनुसार, युवती मानसिक तनाव में थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page