Connect with us

मऊ

यशवंत सिंह ने मऊ चकबंदी संघ अध्यक्ष पद की ली शपथ

Published

on

मऊ में शुक्रवार को सदर तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन के साथ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर यशवंत सिंह ने अध्यक्ष पद की शपथ ली जबकि अनिल यादव को महामंत्री, विसर्जन चौहान को कार्यकारी अध्यक्ष, अजीत कुमार पांडेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निशांत सिंह को संयुक्त मंत्री, अजय प्रजापति को कोषाध्यक्ष, संजय कुमार को संगठन मंत्री और संचित सक्सेना को मीडिया प्रभारी के रूप में पद की शपथ दिलाई गई।

सभी पदाधिकारी ने संघ के प्रति अपनी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का वचन दिया। इस मौके पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि लेखपाल चकबंदी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं जो कठिन परिस्थितियों में भी अपनी मेहनत से काम पूरा करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मऊ की चकबंदी टीम काफी मेहनत से काम कर रही है।

लेखपालों की समस्याओं पर उन्होंने आश्वासन दिया कि जो उनके स्तर से हो सकता है वह शीघ्र हल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लेखपालों का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी समस्या के लिए वे लेखपालों से सीधे या अपने संगठन के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement

इस कार्यक्रम में लेखपाल संघ के मनोज यादव, धीरज सिंह, दीपक शुक्ला, रविंद्र चौहान, नीरज यादव, मुन्ना पाल सहित सैकड़ों लेखपाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुंवर भरत सिंह ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page