अपराध
मेडिकल स्टोर संचालक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
वाराणसी: सारनाथ स्थानीय थाना अंतर्गत आशापुर रेलवे क्रॉसिंग पर बीती देर रात एक युवक ने प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में चौकी इंचार्ज आशापुर अखिलेश वर्मा ने बताया कि शिवपुर थाना गांव कठवतिया निवासी सुनील पटेल उम्र 40 वर्ष देर रात्रि आशापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक खड़ी करके ट्रेन के आगे कूदकर के आत्महत्या कर लिया ।स्थानीय लोगों की सूचना पर सारनाथ पुलिस लाश को कब्जे में ले पंडित दीनदयाल मर्चरी में भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार सुनील पटेल का चांदमारी नवलपुर में मेडिकल स्टोर है।वह कल घर से कह कर के निकला मैं पार्टी में जा रहा हूं।जा रहा हूं । जबकि उसकी लाश आशापुर रेलवे क्रॉसिंग पर मिली, मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर इसकी शिनाख्त हुई। परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।
