वाराणसी
मुख्य विकास अधिकारी ने की ग्राम सचिवों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक
वाराणसी। जनपद के सभी ग्राम सचिवों के साथ मुख्य विकास अधिकारी ने वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में निर्देश दिए गए कि एक सप्ताह के भीतर यह जानकारी उपलब्ध कराई जाए कि कितने हैंडपंप मरम्मत योग्य हैं और कितने रिबोर की स्थिति में हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि जिन हैंडपंपों पर समरसेबल डाले गए हैं, उन्हें तत्काल निकलवाया जाए, अन्यथा जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
ग्राम पंचायतों में नियमित साफ-सफाई और जलजमाव वाले क्षेत्रों में फॉगिंग कराने पर जोर दिया गया। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि गलियों और नालियों में कूड़े के ढेर नहीं दिखने चाहिए और रेंडम चेकिंग में गंदगी मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।
इसके अलावा जिन ग्राम पंचायतों में आरसी संचालन बंद है, उसे तुरंत चालू कराने के साथ ही किसानों की फार्मर आईडी और फैमिली आईडी बनाने के निर्देश भी दिए गए।
