पूर्वांचल
माता महाकाली मंदिर में पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ का आयोजन
27 नवंबर को गाजीपुर। जनपद के यूसुफपुर स्थित माता महाकाली मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव के शुभ अवसर पर एक दिवसीय पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 27 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से शुरू होगा।
इस दौरान माता महाकाली का भव्य श्रृंगार किया जाएगा और भक्तों के लिए विशेष पूजा-अर्चना का प्रबंध होगा। मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश उर्फ मुकेश जी ने बताया कि माता महाकाली मंदिर क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र है जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और महायज्ञ में भाग लेने आते हैं।
पुजारी ने यह भी बताया कि इस महायज्ञ का उद्देश्य धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार करना है। इस अवसर पर भक्तजनों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर महायज्ञ और पूजा में सम्मिलित होने की अपील की गई है।
