Connect with us

वाराणसी

महाकुंभ 2025 : काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नगर निगम ने तेज किया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रयागराज महाकुंभ के पलट प्रवाह के चलते वाराणसी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने घाटों और गलियों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। नगर निगम प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल संदीप शर्मा ने बताया कि दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट और शीतला घाट पर अभियान विशेष रूप से केंद्रित है।

कर्नल शर्मा ने कहा कि महाकुंभ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी पहुंच रहे हैं। अतिक्रमण के कारण संकरी गलियों और रास्तों में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमारा अभियान प्रतिदिन तब तक जारी रहेगा जब तक घाटों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त नहीं कर दिया जाता।

Loading...

हालांकि, चुनौती यह है कि अतिक्रमण हटाने के कुछ समय बाद ही लोग फिर से अवैध कब्जा कर लेते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाने और उनकी पॉलिथीन जब्त करने का फैसला किया है। कर्नल शर्मा ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे अतिक्रमण मुक्त अभियान में सहयोग करें और पॉलिथीन की आपूर्ति के स्रोत की जानकारी नगर निगम को दें।

नगर निगम ने चेतावनी दी है कि जो लोग बार-बार अतिक्रमण कर रहे हैं, उन्हें पुलिस को सौंपा जाएगा। पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। नगर निगम प्रवर्तन दल के साथ-साथ पुलिस भी यह सुनिश्चित करेगी कि हटाए गए स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण न हो। वाराणसी के नागरिकों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील है कि वे अभियान में सहयोग करें। काशी की संकरी गलियों और घाटों को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने में मदद करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page