गाजीपुर
मशीन घर का ताला तोड़कर चोर ले उड़े सबमर्सिबल, जांच में जुटी पुलिस
Loading...
Loading...
गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के किशोहरी गांव में विगत सप्ताह हुई सबमर्सिबल व पम्प चोरी की पुलिस मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार किशोहरी गांव निवासी वीरेंद्र राम ने थाना में तहरीर दिया है कि बीते 22 जनवरी की रात में मशीन के घर का ताला तोड़कर एक सबमर्सिबल (1HP) व दो HP का मोनो ब्लाक अज्ञात चोरों द्वारा उठा ले गये। काफी खोज-बीन किया लेकिन सबमर्सिबल व पम्प का पता नहीं चला।
Loading...
पुलिस मंगलवार को मुकदमा दर्ज करके छानबीन में लगी है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन जारी है। बहुत जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।
Continue Reading
