गाजीपुर
मनोज बाबा ने जरूरतमंदों में किया कंबल वितरित
गाजीपुर (जयदेश)। सेवराई तहसील क्षेत्र के भदौरा, करहिया, गहमर, बारा, गगरांवालिया, नगसर, पचोखर, और दिलदारनगर गांवों में गुरुवार को मनोज बाबा ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित कर मानवता की मिसाल पेश की। यह कंबल वितरण कार्यक्रम नगसर गांव से शुरू होकर बारे तक चला। जरूरतमंदों के चेहरे पर कंबल पाकर खुशी झलकती नजर आई।
इस वर्ष भले ही शीतलहर का प्रभाव कम हो, लेकिन ठंड और गलन की तीव्रता ने गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। मनोज बाबा ने अपनी पहल से इन परिवारों को ठंड से राहत देने का कार्य किया। उन्होंने गरीब, असहाय और दिव्यांग महिलाओं और पुरुषों के बीच कंबल वितरित कर उन्हें ठंड से बचने का सहारा दिया।

मनोज बाबा हर साल जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते हैं। उन्होंने जयदेश न्यूज़ के संवाददाता से बातचीत में कहा, “समाज के संपन्न लोगों को अपने आस-पास रहने वाले जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। ऐसे कार्य मानवता को प्रोत्साहित करते हैं और किसी बेसहारा को तकलीफ से बचाने में मददगार साबित होते हैं।”

कंबल वितरण कार्यक्रम में वीरेंद्र नाथ तिवारी, हरिशंकर सिंह, अनिल पांडे, टप्पू पांडे, सोनू उपाध्याय, पलकू तिवारी, और रोशन पासवान समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रयास की सराहना की और इसे मानवता का एक अनुकरणीय उदाहरण बताया। कंबल वितरण के दौरान जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। ठंड के इस मौसम में कंबल उनके लिए एक बड़ी राहत साबित हुआ।
