Connect with us

मिर्ज़ापुर

मंडलीय जिला चिकित्सालय में धनवंतरि सभा कक्ष का हुआ उद्घाटन

Published

on


मीरजापुर। माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध मंडलीय जिला चिकित्सालय के द्वितीय तल पर नव निर्मित ‘धनवंतरि सभा कक्ष’ का उद्घाटन नगर विधायक रत्नाकर मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 11:30 बजे किया गया।
सभा कक्ष के उद्घाटन के अवसर पर चिकित्साधिकारियों और चिकित्सकों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी को दूर करने तथा कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और ऑन्कोलॉजी जैसी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया।


चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में महाविद्यालय में 100 सीटों पर एमबीबीएस, तीन विभागों में एमएस/एमडी पाठ्यक्रम तथा 60 सीटों पर पैरामेडिकल पाठ्यक्रम संचालित हैं। आगामी वर्ष में 60 सीटों पर नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाने की योजना है।

इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के विस्तार हेतु दक्षिणी दिशा में स्थित कृषि विभाग की 7.5 एकड़ भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। भूमि उपलब्ध होने पर कॉलेज में प्ले ग्राउंड, जूनियर एवं सीनियर रेजिडेंट्स के लिए हॉस्टल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा।


कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस.के. श्रीवास्तव, जिला महिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक पंकज पाण्डेय, एनॉटमी विभागाध्यक्ष प्रो. विपिन कुमार, चेस्ट फिजिशियन डॉ. राकेश कुमार सिंह, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सह-आचार्य डॉ. क्षितिज राज, चीफ प्रॉक्टर डॉ. दुर्गेश सिंह, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. क़ैसीन अख्तर, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. देवर्षि पाठक, नर्सिंग अधीक्षिका शकुन्तला सहित चिकित्सकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page