Connect with us

मऊ

मऊ में पुलिस की तत्परता से गुमशुदा बहनें मिलीं सुरक्षित

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ के दोहरीघाट क्षेत्र में पुलिस ने गुम हुई दो सगी बहनों को 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। यह मामला मंगलवार रात करीब 9 बजे सामने आया जब रिजवान अहमद, निवासी नराव चिलकहर ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी दो बहनें, इसरत और नुसरत, गायब हो गई हैं।

Loading...

रिजवान अपनी बहनों के साथ अपने मित्र अजय प्रजापति के घर कुरंगा आए हुए थे।पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की और सीडीआर लोकेशन के आधार पर दोनों बहनों को सुरक्षित बरामद कर उनके भाई को सौंप दिया। इस काम में थाना दोहरीघाट पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page