Connect with us

गोरखपुर

मंच पर चमकी बच्चों की प्रतिभा, मेधावी हुए सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

बाल श्रम, बेटियों के सम्मान व सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित कार्यक्रमों ने दिया संदेश

गोरखपुर। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनरा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्रा आंशिका व उनकी टीम द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद प्रधानाध्यापिका शशिबाला पटेल व गौरव, सत्येंद्र मिश्र, सुशील, नवनीत पाण्डेय, अनुपमा सिंह, सुमित्रा साहनी, पूजा, अर्चना, सुनील आदि शिक्षकों ने मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष व सदर ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि विवेक गुप्ता व ग्राम प्रधान कलाम का बैज लगाकर स्वागत किया। संजीवनी व उनकी टीम ने गीत के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों की नींव मजबूत करना बेहद आवश्यक है। ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और प्रतिभा का विकास ही बच्चों को आगे बढ़ने की राह दिखाता है। विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने शिक्षकों के समर्पण की प्रशंसा की।

Advertisement

खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।

प्रधानाध्यापिका शशिबाला पटेल ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पेश की और उपलब्धियों से अवगत कराया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कक्षा दो की छात्रा अनुष्का व आंचल ने दिल है छोटा सा एवं पापा कहते हैं गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा एक की रितिका व उनकी टीम ने चींटी है कलाइया पर प्रस्तुति दी। कक्षा छह की अंशिका व उनकी टीम ने महाभारत पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कक्षा आठ के बच्चों ने उड़ी-उड़ी जाए गीत पर, कक्षा चार के बच्चों ने धड़क-धड़क गीत पर तथा कक्षा छह के छात्रों ने लेजिम डांस प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बेटी हूं मैं बेटी हूं गीत पर रोशनी, पूजा व उनकी टीम की प्रस्तुति ने सभी को भावुक कर दिया। कक्षा तीन के बच्चों ने राम आएंगे पर प्रस्तुति दी। बाल श्रम जैसे गंभीर विषय पर कक्षा पांच व सात के बच्चों ने नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया। वहीं कक्षा छह के छात्रों ने मुरलिया दे दो, वो कृष्णा है व बरसाने की छोरी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाध्यापिका शशिबाला पटेल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। संजीवनी को स्टूडेंट ऑफ ईयर का पुरस्कार , प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यालय के सभी गतिविधियों में सक्रिय, स्पेल भी प्रतियोगिता, राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा, मीना मंच के लिए राज्य स्तर प्रतिभाग करने व तक एक दिन की जिलाधिकारी बनी छात्रा को सम्मानित किया गया।

Advertisement

संजीवनी को स्टूडेंट ऑफ ईयर ईयर का पुरस्कार दिया गया। कसक, कृष्णा वर्मा, अरुण वर्मा, वेदमणि, अंकित, शाह आलम, वैष्णवी, सुकन्या, गुड़िया को विशेष पुरस्कार दिया गया। इन मेधावी बच्चों ने सर्वोदय, अटल आवासीय, विद्याज्ञान, राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले का नाम रोशन किया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page