Connect with us

गाजीपुर

भांवरकोल के नवीन कुमार राय को विद्या सेतु सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर)। क्षेत्र के शेरपुर खुर्द निवासी नवीन कुमार राय पुत्र मिथलेश राय को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, शोध और उल्लेखनीय शैक्षणिक योगदान के लिए विद्या सेतु सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित राम बहादुर राय और पद्मश्री अशोक भगत ने दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी और शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में प्रदान किया।

नवीन कुमार राय वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में इकोनॉमिक्स विषय में शोधार्थी भी हैं। उनके उत्कृष्ट कार्य और जीवन मूल्यों से समाज को जोड़ने के प्रयासों को इस सम्मान के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।

Loading...

सम्मान की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और गौरव महसूस किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page