Connect with us

गोरखपुर

भविष्य सुधारने को एकजुट हुईं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, नये कमेटी का हुआ गठन

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उ.प्र. की बैठक  प्रताप सभागार (देवरिया बाईपास जीडीए के सामने) में संपन्न हुई।  बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गीता पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने हिस्सा लिया।

प्रदेश अध्यक्ष गीता पांडेय ने कहा कि अब समय आ गया है कि आंगनवाड़ी कर्मचारी अपने भविष्य और अधिकारों की लड़ाई के लिए एकजुट हों। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में बना महासंघ संगठन हित के बजाय स्वहित में कार्य कर रहा था, जिसके कारण वर्षों से लंबित मांगें पूरी नहीं हो सकीं।

उन्होंने कहा “यदि हमारे नेताओं ने ईमानदारी और मजबूती से संघर्ष किया होता तो आज नया संगठन बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। कहा कि चापलूसी से अधिकार नहीं मिलते, इसके लिए धरातल पर संघर्ष करना पड़ता है।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर काम का बोझ लगातार बढ़ रहा है लेकिन मानदेय बेहद कम है। इतने कम मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से मानदेय बढ़ाने, स्थायीकरण और सामाजिक सुरक्षा की मांग की।

नेताओं ने यह भी कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध नहीं बल्कि अधिकारों की लड़ाई को सही दिशा देना है। “एक लक्ष्य, एकजुट और संगठित होकर ही हम अपनी मांगें मनवा सकते हैं।

Advertisement

बैठक में महामंत्री प्रभावती देवी, प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका सिंह, प्रदेश संरक्षक मकबूल आलम, बृजकांति सिंह, जया मिश्रा, बबीता सिंह, ममता सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश भर में संगठन को मजबूत किया जाएगा और सरकार तक अपनी मांगें प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाएंगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page