Connect with us

गोरखपुर

बेटी के ससुराल पहुंचे पिता और मामा से मारपीट का प्रयास, जान से मारने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

पूर्व प्रधान समेत चार पर मुकदमा

हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिखरा निवासी रामनयन यादव पुत्र स्व. रामदास यादव की तहरीर पर हरपुर-बुदहट पुलिस ने ग्राम पंचायत मझौरा निवासी पूर्व प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनयन यादव की पुत्री खुशबू यादव का विवाह हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौरा निवासी अर्जुन यादव पुत्र रामसेवक यादव के साथ हुआ था। पारिवारिक विवाद के चलते खुशबू यादव पिछले 11 महीनों से मायके में रह रही थी। इसी विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से रामनयन यादव 8 दिसंबर को दोपहर लगभग 11 बजे अपने साले सुनील कुमार यादव पुत्र राजमन यादव निवासी सिंगोंरवा, थाना चिलुआताल के साथ बेटी के ससुराल ग्राम पंचायत मझौरा पहुंचे थे।

तहरीर के अनुसार बातचीत के दौरान पूर्व प्रधान नर्वदा यादव के उकसाने पर रामसेवक यादव पुत्र स्व. राम बहाल यादव, भीम यादव और रामू यादव पुत्रगण रामसेवक यादव निवासी ग्राम पंचायत मझौरा ने रामनयन यादव और उनके साले सुनील कुमार यादव को भद्दी गालियां दीं तथा मारने के लिए दौड़ाया। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने दोनों को जान-माल की गंभीर धमकी भी दी।

हरपुर-बुदहट पुलिस ने मामले में पूर्व प्रधान नर्वदा यादव, रामसेवक यादव, भीम यादव और रामू यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 46, 131, 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement

थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और प्रकरण की विधिक जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page