Connect with us

गोरखपुर

बस की टक्कर से महिला की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। शहर के मेडिकल रोड स्थित राधिका कॉम्प्लेक्स के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार सरकारी बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला बस के नीचे आ गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ। टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

Loading...

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही बस चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर यातायात व्यवस्था को सख्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। खबर लिखे जाने तक महिला का हाल मुकाम पता नहीं चल सका है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page