वाराणसी
बरेका केंद्रीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य जागरूकता और परीक्षण कार्यक्रम आयोजित
वाराणसी। बरेका केन्द्रीय चिकित्सालय में शनिवार को महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन तथा प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार के कुशल नेतृत्व में विश्व पार्किन्सन दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता व स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० देवेश कुमार ने इस वर्ष के “विश्व पार्किन्सन दिवस” का थीम ‘‘ देखभाल की कमी को दूर करना ’’ पर संबोधित किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्किन्सन रोग, न्यूरो संबंधी बीमारी है जिसमे व्यक्ति की चालगति संतुलन व समन्वय प्रभावित हो जाती है। शरीर में कंपन, अकडन की मुद्रा, बोलने व सीखने में बदलाव हो जाता है जिससे दुर्घटना ग्रस्त व हड्डियों में फ्रैक्चर की सम्भावना बढ़ जाती है । अतः शारीरिक श्रम व पौष्टीक भोजन व रोकथाम हेतु देखभाल व शीघ्र उपचार पर ध्यान देना चाहिए।

इस अवसर पर चिकित्सालय के वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी एवं वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डा० विजय सिंह दुर्गा प्रसाद ने हड्डियों की मजबूती तथा उपचार पर व्याख्यान दिया । मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नई दिल्ली से पधारे वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डा० अभिनव कुमार ने अस्थि रोग के उन्नत रोबोटिक सर्जरी पर व्याखान देते हुए वरिष्ठ नागरिक जन का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उनके शंकाओं का निवारण किया।
इस स्वास्थ्य कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा० मधुलिका सिंह,अस्थि रोग विशेषज्ञ डा० अमित गुप्ता, डा० गौरव सिंह एवं डा० अभिषेक ने भी बेहतर जीवन शैली पर अपने विचार रखें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य नर्सिंग सुपरीटेन्डेन्ट कमला श्रीनिवासन, चंद्रकला राव, सीता कुमारी सिंह, एलिस कुजूर, आरती, उषा जैसल, संजूलता गौतम, कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार, देवता नन्द तिवारी, ईसीजी टेक्नीशियन दुर्गेश नन्दन श्रीवास्तव, हास्पिटल अटेन्डेन्ट शकुंतला देवी, निर्मला देवी, उर्मिला देवी, फूला देवी, संजय कुमार सहित मैक्स हॉस्पिटल नई दिल्ली के स्टाफ प्रतिनिधि सुनील शुक्ला व अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
