Connect with us

गोरखपुर

फोरलेन पार करते समय अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आए वृद्ध मजदूर की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र के चौराहे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 8:30 बजे की बताई जा रही है, जब मजदूरी के लिए निकले वृद्ध को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने रौंद दिया और चालक वाहन समेत फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी वीरेंद्र पुत्र विद्दर (60) रोज की तरह रविवार सुबह घर से मजदूरी के लिए निकले थे। वह सहजनवां चौराहे पर फोरलेन पार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसी दौरान खलीलाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रेलर और चालक की पहचान की जा सके।

मृतक वीरेंद्र मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। एक पुत्र और एक पुत्री की शादी हो चुकी है, जबकि बाकी बच्चों की जिम्मेदारी अब परिवार पर और बढ़ गई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने बताया कि फोरलेन पार करते समय आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने चौराहे पर स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक सिग्नल और पुलिस की नियमित तैनाती की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से व्यथित नजर आ रहा

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page