Connect with us

Uncategorized

प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में वार्षिकोत्सव और होली मिलन समारोह संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। शिक्षा क्षेत्र के न्याय पंचायत बीरबलपुर की संकुल स्तरीय मासिक बैठक मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में आयोजित की गई। बैठक के साथ विद्यालय का वार्षिकोत्सव और होली मिलन समारोह भी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें संकुल के 18 विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक में एआरपी एकबाल अहमद अंसारी, अश्विनी कुमार गुप्ता और प्रभांस कुमार ने संयुक्त रूप से शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने और शिक्षकों के बीच शैक्षणिक रणनीतियों को साझा करने पर जोर दिया। चर्चा में ग्रो फ्रेमवर्क का उपयोग, टीएलएम प्रदर्शनी, नैट और परख परीक्षा, पांच प्वाइंट टूल किट, सामूहिक मंथन का महत्व, ईकोक्लब की गतिविधियाँ, निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से नियमित आकलन और बेस्ट प्रैक्टिसेज की शेयरिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया।

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद प्रकाश यादव ने शिक्षकों के पेशेवर विकास में सीआरसी समन्वयकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी हिस्सेदारों के बीच आपसी विश्वास और सम्मान पर आधारित संबंध विकसित करने पर बल दिया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सुमन सिंह, वकील राम, त्रिभुवन प्रसाद, त्रिलोकी पासवान, चन्द्रजीत प्रसाद, हेमराज यादव, राकेश श्रीवास्तव, अभय कुमार, रामअवध, पिंटू कुमार, शैलेश, जितेन्द्र, नोडल सुरेन्द्र राम सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page