Connect with us

गाजीपुर

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मरदह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गाजीपुर। जिले के मरदह थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संजय यादव, निवासी ग्राम जुझारपुर, ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक विवादित पोस्ट की थी, जिसमें प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

Loading...

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आम जनता में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया और जांच शुरू की। रविवार को पुलिस टीम ने संजय यादव को जुझारपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page