Connect with us

गोरखपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया की एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित किया : डॉ धर्मेंद्र सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा किया : डॉ धर्मेंद्र सिंह

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को अपने-अपने शक्ति केंद्रों और बूथों पर सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महानगर के राप्तीनगर मंडल स्थित जटेपुर उत्तरी प्रथम वार्ड के बूथ संख्या 108 पर कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ का लाइव प्रसारण सुना। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रशांत विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद त्रिपाठी, ओम प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पश्चात डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सशक्त भारत का निर्माण ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है और चौमुखी विकास हो रहा है। मोदी सरकार की नीतियों से भारत हर क्षेत्र में अग्रणी बन रहा है। विकसित अर्थव्यवस्था और विकसित भारत के संकल्प के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। आज विश्व में भारत का डंका बज रहा है और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाना ही सरकार का लक्ष्य है।

Advertisement

इसी क्रम में मिर्जापुर में महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, जनप्रिय विहार कॉलोनी में डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा, हनुमंत नगर में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशू सिंह आशु, रंजूला रावत, राधेश्याम रावत, आर्य नगर में शशिकांत सिंह, बौलिया कॉलोनी में इन्द्र मणि उपाध्याय, लच्छीपुर में बृजेश मणि मिश्र, महुईसुधरपुर में अच्युतानंद शाही, जटेपुर में ओमप्रकाश शर्मा, छोटे काजीपुर में जितेंद्र चौधरी जीतू, पदमा गुप्ता, रंजूला रावत, दयानंद शर्मा, गौरव तिवारी, मनोज अग्रहरि, अवधेश अग्रहरी, अनुपमा पांडे, रमेश प्रताप गुप्ता, रणविजय शाही, वीरेंद्र पांडेय, रणविजय सिंह मुन्ना, दिनेश जायसवाल, अशोक गुप्ता, दयाकृष्ण गुप्ता, शिवम पाण्डेय, विकास शर्मा, विशाल गुप्ता, अमित कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत विश्वकर्मा, प्राण तिवारी, प्रदीप सिंह, मुकेश चौधरी, श्री राम पाण्डेय, राम केवल पासवान सहित पार्षदगण, मंडल अध्यक्षगण, महानगर पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।

कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page