वाराणसी
पूर्व कैंट विधान सभा प्रत्याशी पूजा यादव नगवा क्षेत्र में निजी सहायता शिविर में करंट लगने से मृतक महिला के परिवार से मुलाकात की
Loading...
Loading...
वाराणसी| कैंट विधान सभा के नगवा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए लगाए गए एक निजी सहायता शिविर में बीते कल दोपहर में करंट लगने से हुई दुर्घटना में रूबी साहनी नामक महिला की मृत्यु हो गई। पूर्व कैंट विधान सभा प्रत्याशी पूजा यादव ने परिवार व बच्चों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। जिलाधिकारी से जल्द भेंट कर इस घटनाक्रम की जांच कराकर उचित कार्यवाई व पीडित परिवार को सरकारी मुआवजा दिलवाने की मांग की जायेगी। दुःख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी पीडित परिवार के साथ खड़ी है।
साथ में उपस्थित क्षेत्रीय सम्मानित साथीगण राजुरंजन यादव, अमन यादव, ईशुगौतम, पूर्व महानगर महासचिव म.स इवौन रेनु, रविदास सहित तमाम क्षेत्रीय लोग थे।
Loading...
Continue Reading
