Connect with us

वाराणसी

पिछड़ा मोर्चा ने कल्याण सिंह के योगदान को किया याद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (जयदेश)। नयी सड़क स्थित कोदई चौकी पर भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र द्वारा स्व. कल्याण सिंह जी का 93वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पिछड़ा मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनुप जायसवाल के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में सभी ने स्व. कल्याण सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं ने स्व. कल्याण सिंह जी के राममंदिर आंदोलन में किए गए अद्वितीय योगदान को याद किया। उनके नेतृत्व में राममंदिर आंदोलन को गति मिली और उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति ने लाखों लोगों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान अनुप जायसवाल ने स्व. कल्याण सिंह जी के त्याग और बलिदान को साझा किया विशेष रूप से उनके द्वारा राममंदिर के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी को छोड़ने के निर्णय को याद किया। उन्होंने कहा कि स्व. कल्याण सिंह जी का योगदान ही है कि आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन पा रहा है।

उनके शासनकाल को लोगों ने रामराज्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना और उत्तर प्रदेश में सुशासन, अपराध और आतंकवाद पर नियंत्रण के लिए एसटीएफ के गठन को उनकी ही देन बताया।

Advertisement

इस अवसर पर भाजपा नेता ओम प्रकाश यादव “बाबू” ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र शर्मा ने किया और धन्यवाद मनीष चौरसिया ने किया। इस कार्यक्रम में संदीप यादव, आदित्य गोयनका, कन्हैया लाल सेठ, सुनील कन्नौजिया एडवोकेट, सिद्धनाथ गौड अलगू, निर्मल मिश्रा, चंदन केसरी, प्रदीप जायसवाल, गोपाल गुप्ता, धरमचंद, राहुल सेठ, रोहित सेठ, प्रकाश गुप्ता, अंशु खरवार, बनारसी जी आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page