Connect with us

वाराणसी

“पराड़कर जी के पदचिन्हों पर चलकर ही सफल होगी पत्रकारिता” : धर्मेंद्र राय

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के गोलघर मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन में संपादकाचार्य बाबू राव विष्णु पराड़कर जी की जयंती के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी (सदस्य विधान परिषद) और वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र राय मौजूद रहें, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखर समाजवादी और वरिष्ठ पत्रकार विजय नारायण एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर श्रद्धानंद उपस्थित रहें।

संगोष्ठी में पराड़कर जी के पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान पर चर्चा की गई और वक्ताओं ने उनके कार्यों को आधुनिक पत्रकारिता से जोड़ते हुए यह संदेश दिया कि आज की पत्रकारिता में सफलता के लिए उनके पदचिन्हों पर चलना आवश्यक है।

इस दौरान मुख्य अतिथि धर्मेंद्र राय ने पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने वाले और आधुनिक पत्रकारिता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, पराड़कर जी के पदचिन्हों पर चलकर ही पत्रकारिता सफल होगी। पत्रकार का व्यक्तित्व और कृतित्व ही सर्व प्रमुख होता है।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत में धर्मेंद्र राय ने पराड़कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉ. अत्रि भारद्वाज और महामंत्री अखिलेश मिश्रा भी उपस्थित रहें।

कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात एमएलसी धर्मेंद्र राय ने गोलघर मैदागिन में स्थित जयदेश न्यूज़ के कार्यालय का अवलोकन किया। जयदेश के एडिटर इन चीफ सुभाष चंद्र सिंह ने उन्हें ऑफिस के समस्त स्टाफ से परिचित कराया और उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page