गोरखपुर
पत्रकार अभिमन्यु राय की मां स्व. विद्यावती राय की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई
गोरखपुर। जिले के कौड़ीराम क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अभिमन्यु राय की माता स्वर्गीय विद्यावती राय की तीसरी पुण्यतिथि पर रविवार को उनके ग्राम सभा धस्का आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने स्व. विद्यावती राय के सरल, दयालु और स्नेहमयी स्वभाव को याद करते हुए कहा कि वे परिवार ही नहीं, पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत थीं। उनका जीवन त्याग, अपनापन और सेवा भाव का प्रतीक था। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर दयाशंकर राय,देवेन्द्र नाथ राय, अश्वनी राय, मनोज पाण्डेय, शिवम् राय, विशेष राय सहित तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
