Connect with us

वाराणसी

नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले में केस दर्ज, परिजनों को मिली धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के जंसा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहका-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों की शिकायत पर स्थानीय थाने में कार्रवाई न होने के बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर केस दर्ज किया गया।

दर्ज तहरीर के अनुसार घटना 3 मार्च 2026 की सुबह करीब 4 बजे की है। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक नाबालिग को बहका-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जाते समय किशोरी घर से करीब 25 हजार रुपये नकद, गले का लॉकेट, चांदी की पाजेब और सोने का झाला भी अपने साथ ले गई।

घटना के बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में किशोरी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि जब वे आरोपी के घर पूछताछ करने के लिए गए तो उसके भाइयों नईम और कल्लू ने गाली-गलौज करते हुए धक्का देकर भगा दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी।

परिजनों का कहना है कि घटना के दिन ही जंसा थाने में लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही कोई कार्रवाई की। कई बार थाने के चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर जंसा थाना पुलिस ने आरोपी मुस्लिम समेत अन्य के खिलाफ अपहरण और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page