Connect with us

मऊ

नहर किनारे सड़क हादसे में मजदूर की मौत, अज्ञात वाहन मौके से फरार

Published

on

मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के खत्रीपार नहर के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रेवली नरहरपुर गांव निवासी 45 वर्षीय राजहंस सिंह पुत्र स्वर्गीय सुदर्शन सिंह के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजहंस सिंह प्रतिदिन की भांति शनिवार सुबह करीब 6 बजे बलिया जनपद स्थित अपने कार्यस्थल के लिए निकले थे। खत्रीपार नहर के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।इस दुर्घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa