Connect with us

वाराणसी

नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल में यूकेजी छात्रों का दीक्षांत समारोह संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सुसुवाही स्थित नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल परिसर में यूकेजी कक्षा के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष प्रवीण राय, प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय तथा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ समन्वयकों की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और अभिभावकों में भी खासा उत्साह रहा।दीक्षांत समारोह का आयोजन बच्चों के शैक्षणिक जीवन के नए चरण की शुरुआत के उपलक्ष्य में किया गया, जहां नन्हे विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी शिक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिसके जरिए बच्चे जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और संस्कार के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और उन्हें सुशिक्षित व जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया।

Advertisement

समारोह के दौरान बच्चों ने विभिन्न मनोरंजनात्मक खेल गतिविधियों में भाग लिया और नृत्य व संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी पुरानी कक्षा के अनुभवों को भी साझा किया, साथ ही नए शिक्षक-शिक्षिकाओं से परिचय प्राप्त कर अपने नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत की। इस अवसर पर बच्चों को शुभकामना स्वरूप कार्ड भी प्रदान किए गए, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया।कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षिका मिन्नी राय ने किया।

Advertisement

समारोह को सफल बनाने में शिक्षिका अर्चना रायजादा, शेफाली पटेल, मिन्नी राय, ज्योति तिवारी तथा सुनीता पाल सहित विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page