Connect with us

वाराणसी

नमो घाट के गंगा तट से आह्वान, जुड़े जी-20 से

Published

on

Loading...
Loading...

” जी-20 देशों के राष्ट्रध्वज चिह्न लेकर लोगों से जुड़ने की अपील “

” गंगा तट पर गूंजा “वसुधैव कुटुम्बकम् ‘एक पृथ्वी, एक परिवार,एक भविष्य’ का संकल्प”

Loading...

वाराणसी: एक पृथ्वी, एक परिवार,एक भविष्य के संकल्प के साथ जी-20 समिट की बैठक 17 अप्रैल से वाराणसी में प्रस्तावित हैं। ऐसे में नमामि गंगे व 137 सीईटीएफ बटालियन (प्रादेशिक सेना) 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने मंगलवार को गंगा घाटों पर जी-20 से जन-जन को जोड़ने के लिए जन जागरूकता, जनसहभागिता व प्रचार प्रसार के तहत आयोजन किया । नमो घाट पर नागरिकों ने नमामि गंगे और गंगा टास्क फोर्स के जवानों के साथ सभी 20 देशों के राष्ट्रध्वज चिह्न लेकर “वसुधैव कुटुम्बकम्” के संकल्प के साथ काशी के लोगों का आह्वान किया कि वे अपने को इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन जी-20 से जोड़े । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने गंगा तट की स्वच्छता बनाएं रखने की अपील करते हुए कहा कि दुनिया के 20 देशों के प्रतिनिधि काशी आ रहे हैं । उनके सामने काशी की परंपरा और संस्कृति की अच्छी तस्वीर बनाना हमारी भी ज़िम्मेदारी है । असी से राजघाट तक गंगा किनारे और उनसे जुड़ी गलियों, सड़कों की स्वच्छता के लिए हम स्वयं पहल करें । कहा कि त्रैलोक्य न्यारी भगवान शिव की काशी नगरी में जी-20 समिट के दौरान आकर्षक और मनोहारी वातावरण तैयार करें । जिससे 20 देशों के पर्यटक भी आकर्षित होंगे और हमारी काशी का व्यापार निरंतर प्रगति करता रहेगा । बताया कि जी-20 समिट के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, उद्योग, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, पर्यावरण असंतुलन जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी जिसके सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे । गंगा टास्क फोर्स के कंपनी कमांडेंट सुशील गुहानी ने कहा कि काशी में हो रहे इस अभूतपूर्व आयोजन में हम सभी की सहभागिता बहुत जरूरी है । काशी की परंपरा सदैव अतिथि देवो भव: की रही है । आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला गंगा टास्क फोर्स के कंपनी कमांडेंट सुशील गुहानी, नमामि गंगे महानगर सहसंयोजक सीमा चौधरी, दीपक कुमार, आदित्य दुबे, गंगा टास्क फोर्स के जवान सहित नागरिक गण उपस्थित रहे ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page