Connect with us

वाराणसी

नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा कमांड सेंटर से प्राप्त शिकायत (कुएं के ऊपर निर्माणाधीन मकान बनाने के संबंध में) को निस्तारित करते हुए अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ मौक़े पर पहुंचकर मकान का काम रुकवा दिया गया।

डायल 112 पर राजेश सिंह द्वारा कमांड सेंटर को प्राप्त शिकायत प्रहलाद घाट से काशी स्टेशन तक अतिक्रमण के संबंध में मौके पर पहुंचकर प्रह्लादघाट से लेकर काशी स्टेशन तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण अभियान चला कर तमाम अस्थाई अतिक्रमण हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया।

Loading...

कमांड सेंटर से प्राप्त शिकायत (मछोदरी स्थित माडल स्कूल से लेकर कज्जाकपुरा पुलिस चौकी तक रोड पर अतिक्रमण कर मार्ग अवरुद्ध करने के संबंध में) को निस्तारित करते हुए मौक़े पर पहुंचकर घोषणा कर सभी दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page