Connect with us

वाराणसी

नगर निगम के प्रांगण में महापौर व – नगर आयुक्त की उपस्थिति में किया गया ध्वजारोहण

Published

on

वाराणसी: नगर निगम के प्रांगण में देश का 774 स्वतंत्रता दिवस अशोक कुमार तिवारी महापौर व शिपू गिरि-नगर आयुक्त व समस्त अपर नगर आयुक्त, पार्षदगण व समस्त अधिकारीगणा, समस्त कर्मचारीगण की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया किया। कार्यक्रम में जनपद वाराणसी के जिलाधिकारी एस राज लिंगम, मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी- हिमांशु नागपाल जो द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में उपसभापति सुरेश कुमार चौरसिया,पार्षद नरसिंह दास समेत कई पूर्व एवं वर्तमान पार्षदगण सर्वश्री संजय कुमार विशम्भरी, सिन्धु लाल सोनकर, श्याम आसरे मौर्य, मदन दूबे, सुशील गुप्ता, विवेक कुशवाहा नंदन तिवारी कुसुम पटेल, गीता शास्त्री पूर्व पार्षद, डा० नीतू गर्ग, निदेशक, संतुष्टि हास्पिटल आदि उपस्थित रहे। वक्तागण में सर्वश्री मनोज कुमार, अध्यक्ष, नगर निगम कर्मचारी संघ व मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी के0के0 पाण्डेय द्वारा अपना विचार व्यक्त किया गया। नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम को सशक्त बनाने एवं अपने कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्व का बोध बराते हुए नगर निगम, वाराणसी को स्वच्छ भारत मिशन के तहत वाराणसी शहर को मॉडल शहर का दर्जा दिलाने हेतु समस्त नगरवासियों के सहयोग की अपेक्षा की गयी।

महापौर महोदय द्वारा देश के प्रति समर्पण भाव से मनसा वाचा कर्मणा. अखण्डता, अक्षुण बनाये रखने से सम्बन्धित पाँच प्रण की प्रतिज्ञा करवायी गयी। महापौर महोदय द्वारा अपने उदबोधन में पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण आपस में समन्वय बनाकर क्षेत्र व शहर के विकास में योगदान करने की अपील की गयी। राष्ट्र को मजबूती राष्ट्र को जनता से होती है, देश की जनता हमारो मालिक है. हमें सेवक के रूप में कार्य करने का अवसर प्रदान हुआ है, उसका जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने की अपील की गयी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परियोजना अधिकारी ( डूडा) निधि बाजपेयी, जिला नगरीय अधिकारी कार्यालय द्वारा कराये जा रहे कार्यों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)/प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना / दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी मिशन योजनान्तगर्त लाभार्थियों को चेक, चाभी प्रमाण पत्र पाने वालो में माधुरी माया|

बेला देवी बाबूलाल, मेनू देवी, प्रकाश सोनकर, शनिगु नीलम देवी, दीपा कुमारी मौर्या, श्रीमती हंसा यादव श्री मो० सखा को मा० महापौर महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार से पाराणसी नगर निगम के सफाई मित्र मोबीना बानो, लक्ष्मी मीना सर्वश्री साजन, नाटे व सुपरवाइजर अरविन्द मौर्या, मुख्य सफाई निरीक्षक ओम नारायण राठौर को उत्कृष्ठ कार्य के लिए महापौर द्वारा अंगवस्त्रम व प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया। वाराणसी नगर निगम के विभन्न कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य हेतु राजस्व निरीक्षक राजकुमार सिंह, कुसुम कुशवाहा कर निरीक्षक संदीप मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक सर्वश्री संजय श्रीवास्तव, ध्यानदत्त दूबे, ईशान फारूख, राकेश सिंह, सूरज सिंह, रामवचन, प्रभारी निरीक्षक अतिक्रमण संजय श्रीवास्तव को अंगवस्त्र महापौर द्वारा प्रदान किया गया। समस्त अपर नगर आयुक्त के उल्लेखनीय कार्य के लिए नगर आयुक्त महोदय द्वारा अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राउण्ड टेबल इण्डिया व लेडिज सर्किट द्वारा 51 डस्टबिन स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदान किया गया, और स्वच्छ भारत मिशन की गति प्रदान करने में आगे भी सहयोग करने का आश्वासन किया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन दुष्यन्त कुमार मौर्य – अपर नगर आयुक्त (प्रथम) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन भैया लाल वैयक्तिक सहायक, नगर निगम वाराणसी द्वारा किया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page