Connect with us

वाराणसी

नगर निगम का 75 घंटे का विशेष सफाई अभियान, गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्यवाही

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। नगर आयुक्त प्रणय सिंह द्वारा काशी की स्वच्छता के लिए जन सहभागिता के विषयागत नगर निगम, वाराणसी के अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकार वार्ता की गयी। जिसमें नगर आयुक्त प्रणय सिंह के द्वारा वार्ता के दौरान स्वच्छता के विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया की नरेन्द्र मोदी, प्रधान मंत्री, भारत सरकार/सांसद वाराणसी के द्वारा स्वच्छता के लिए काफी प्रयास किये जा रहे है तथा काशी विश्वनाथ काॅरीडोर के उद्द्याटन के पश्चात् व वर्तमान में काशी तमिल समागम जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया व भविष्य में राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारी मात्रा में पर्यटकों व शिक्षाविदों, व श्रद्धालुओं के आने का क्रम लगा रहेगा के दृष्टिगत काशी को स्वच्छ बनाने हेतु 01 दिसम्बर, 2022 से अनवरत 75 घण्टे तक (03 दिसम्बर, 2022 तक) नगर निगम सीमा क्षेत्र में उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था हेतु स्वच्छता का सघन अभियान चलाया जायेगा। जिसमें नगर निगम के कर्मचारी अपने संसाधनों के साथ विशेष सफाई अभियान चलायेगें। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि नगर निगम की अपेक्षा है कि इस कार्य में प्रमुख रूप से जन सहभागिता अति आवश्यक है। नगर निगम वाराणसी के सीमा क्षेत्र में आने वाले तीन दिन तक ऐसे कूड़ा स्थलों (जी0वी0पी0 प्वांट) को चिन्हित कर उसे साफ कराते हुए उसके सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, जहां कूडे की मात्रा ज्यादा होती है, वहां पर सघन अभियान चला कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक कर ऐसे आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, बेन्च, गमला स्टैण्ड इत्यादि की सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी, जहां पर प्रत्येक काशीवासी बड़ी मात्रा में इस कार्यक्रम में अपना सहयोग देकर व सेल्फी फोटो नगर निगम के फेसबुक साईट पर पोस्ट करेगें साथ ही नगर की स्वच्छता हेतु स्लोगन भी पोस्ट करेगें। ऐसे प्रतिभागियों में से 05 उत्कृष्ट प्रतिभागियों को चिन्हित कर प्रशस्ति-पत्र दिये जायेगें, साथ ही डिजिटल इण्डिया के क्रम में विजेताओं को टैबलेट, मोबाईल फोन इत्यादि जैसे गिफ्ट से भी पुरस्कृत किया जायेगा। नगर आयुक्त प्रणय सिंह द्वारा बताया गया की कम्प्यूटर विभाग के द्वारा 1 दिसम्बर, 2022 से 3 दिसम्बर, 2022 तक नगर निगम सीमा क्षेत्र में विभिन्न घाटों व पार्को इत्यादि से लाइव फेसबुक कार्यक्रम कर जन सहयोग का कार्य कराया जायेगा।
नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह ने बताया कि इसी क्रम में शहर के माननीय विशिष्ट व्यक्तियों के स्वच्छता के प्रति संदेश स्मार्ट सिटी द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों पर स्थापित 16 एल0ई0डी पोल के माध्यम से लगाये जायेगे। पत्रकार वार्ता में नगर आयुक्त द्वारा समस्त जनता से अपील किया है कि स्वच्छता के इस कार्य का प्रत्येंक नगर वासी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले व अपने शहर को स्वच्छ रखे। नगर आयुक्त प्रणय सिंह द्वारा बताया कि नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष रूप से इस तीन दिन चलने वाले सफाई अभियान में शहर में गंदगी फेैलाने वाले प्रतिष्ठानों इत्यादि को चिन्हित कर उनके विरूद्ध आवश्यक रूप से जुर्माने तथा अन्य विधिक कार्यवाही की जायेगीं। इसके साथ ही इस आभियान के अंर्तगत गंगा घाटों पर भी स्वच्छता के दृष्टिगत कार्यवाही करायी जायेगी, जिससे काशी को स्वच्छ व सुन्दर बनाया जा सकें। प्रेस वार्ता में नगर आयुक्त प्रणय सिंह के साथ अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एन0पी0 सिंह, अधिशासी अभियन्ता (वि0याॅ0) श्री अजय कुमार राम, पी0आर0ओ0 श्री संदीप श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page