Connect with us

धर्म-कर्म

धनतेरस आज, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Published

on

Loading...
Loading...

‘धनतेरस’ जिसे धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में धन, स्वास्थ्य, और समृद्धि का प्रतीक है। यह पर्व हर साल कार्तिक महीने की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है और दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत करता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत से भरा घड़ा लेकर प्रकट हुए थे।

खरीदारी का शुभ मुहूर्त

इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और बर्तन खरीदने की प्रथा है। धनतेरस 2024 के लिए शुभ मुहूर्त इस प्रकार है:

  • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 29 अक्टूबर, सुबह 10:31 बजे
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त: 30 अक्टूबर, दोपहर 01:15 बजे

पूजा का शुभ मुहूर्त:

  • धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 06:30 से 08:12 बजे
  • प्रदोष काल मुहूर्त: शाम 05:37 से 08:12 बजे
  • वृषभ काल मुहूर्त: शाम 06:30 से 08:26 बजे

खरीदारी के लिए विशेष समय:

  • सुबह का मुहूर्त: 29 अक्तूबर, सुबह 06:31 से 30 अक्तूबर, सुबह 10:31 तक
  • शाम का मुहूर्त: 29 अक्तूबर, शाम 06:36 से रात 08:32 तक

पूजा विधि और महत्व


धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी, और कुबेर देव की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन आरोग्यता के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर यमदेव का ध्यान करते हुए दीपक जलाना चाहिए। प्रदोष काल में ‘ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः’ मंत्र का उच्चारण करते हुए षोडशोपचार विधि से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से परिवार में दीर्घायु और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।

इस धनतेरस, शुभ खरीदारी और पूजा विधि के माध्यम से समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page