Connect with us

अपराध

दोहरे हत्याकांड के अपराधी ने युवक को कुल्हाड़ी से किया घायल

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनियां मिर्जाबाद में एक गंभीर घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। कोटवा नारायणपुर दोहरे हत्याकांड में शामिल एक अपराधी ने मनियां के युवक को कुल्हाड़ी से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मनिया गांव के आशीष राय (27) पुत्र उदय नारायण राय, जो मनिया पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक गुमटी में बिस्किट और नमकीन की दुकान चलाते हैं, अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बीती रात करीब 11:30 बजे, कोटवा नारायणपुर दोहरे हत्याकांड में शामिल बदमाश इस इलाके में आया और वहां से गुजरते समय आशीष राय पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमले किए। आरोपी ने आशीष पर चार बार कुल्हाड़ी से वार किया, जिसमें उनकी आंख के पास और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। आशीष राय को गंभीर हालत में वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

घायल आशीष राय के पिता ने इस हमलावर के खिलाफ भांवरकोल थाने में नामजद तहरीर दी है। थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page