Connect with us

अपराध

दादी ने किया पोती का कत्ल, शक का आधार बना घटना का मुख्य वजह

Published

on

सुल्तानपुर। जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुड़िलाडीह गांव में एक बार फिर रिश्तों का कत्ल हुआ है। यहां एक दादी पर दस वर्षीय पोती को मौत के घाट उतारने का आरोप है। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के अनुसार – दादी ने पोती को कुएं में ढकेल दिया जिसमें मासूम की मौत हो गई। मासूम के शव को पोस्टमार्टम में भेजकर पुलिस ने आरोपी दादी को हिरासत में ले लिया है। मृतक रिया के पिता संतोष निषाद ने अपनी मां के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच करके आगे आवश्यक विधि कार्रवाई की जाएगी।

गांव के स्थानीय लोगों का कहना है कि, महिला ने यह खौफनाक कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसे अपने पति पर शक था की बहू से उसका संबंध है इसलिए उसने पोती से बदला लिया। वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ में महिला ने बताया कि, तीन व्यक्तियों ने हमें घेर लिया था हम जान बचाकर भागे तो कुएं के पास पहुंचने पर उन लोगों ने हमें ढकेल दिया। इसमें बच्ची हाथ से छटककर कुएं में गिर गई। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।

आरोपी महिला सुदामा ने शनिवार को अपनी 10 वर्षीय पोती रिया को गांव में स्थित कुएं में धकेल दिया। दादी के इस खौफनाक कदम को देखकर स्थानीय लोगों की चीख निकल गई। लोगों ने हल्ला-गुहार लगाया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दिया। डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और जैसे-तैसे रिया को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद रिया के मामा डायल 112 की गाड़ी से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर लेकर गए। जहां सीएचसी में मौजूद डॉक्टर ने रिया को मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page