Connect with us

गाजीपुर

दबंग की दबंगई और पुलिस की चुप्पी से व्यापारियों में रोष

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के जखनियां बाजार के व्यापारी भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को उपजिलाधिकारी जखनियां से मिलकर जखनियां बाजार में व्यापारी भोला गुप्ता व उसके परिवार के साथ जो घटना घटी, उससे अवगत कराया और घटना में शामिल दबंग के खिलाफ उचित कार्रवाई का आग्रह किया।

उक्त अवसर पर व्यापारियों ने कहा कि, जखनियां बाजार में सरेआम दबंग, संख्याबल के साथ बाजार के व्यापारी भोला गुप्ता के दुकान-आवास पर गए और उनको गाली देते हुए उनके दुकान-आवास से बाहर निकाल दिया, धमकी देते हुए उन्हें वहाँ से भगा दिया और दुकान-आवास में ताला जड़ दिया। जिसमें भोला गुप्ता की बिटिया अंदर ही बंद रह गई। यह दृश्य देखकर आसपास के व्यापारी हतप्रभ रह गए और दबंग के संख्याबल को देखकर सहम गए।

दबंगों के जाने के बाद लोग कोतवाली भुड़कुड़ा फोन लगाते रहे, पर कोतवाली से 3 घंटे तक कोई नहीं आया। सूचना पाकर पत्रकार बंधु जब वहाँ पहुँचे तो उन्होंने ज़िले के उच्च अधिकारियों को जब सूचना दी, तो आनन-फानन में एक पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुँचा और दबंग से सिफारिश कर चाभी मंगवाई, ताला खोला, तब जाकर भोला गुप्ता की बिटिया बाहर आ पाई। 4 घंटे तक वह बेटी उस दुकान-मकान में बंद रही।

वहाँ के लोग प्रशासन की इस लापरवाही से बहुत आक्रोशित नज़र आए। इन सारी बातों का उल्लेख करते हुए व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी से कहा कि वह दबंग पहले भी तालाबंदी कर चुका है और पुलिस मूक दर्शक बनी रही है, पीड़ित व्यापारी की तहरीर तक नहीं ली गई है, जिससे पीड़ित परिवार का भुड़कुड़ा कोतवाली से भरोसा उठ गया है। दबंग पहले भी कई मामलों में संदिग्ध रहा है, पर आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Advertisement

वहीं प्रमोद वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है कि व्यापारियों की सुरक्षा पुख्ता की जाए, पर भुड़कुड़ा कोतवाली और जखनिया प्रशासन का रवैया बहुत लचीला और प्रश्नचिह्न खड़ा करने वाला है कि घटना की पूरी जानकारी होने के बाद भी दबंग खुलेआम घूम रहा है और पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे जखनियां बाजार के व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ है।

प्रमोद वर्मा ने कहा कि दबंग प्रशासन सहित मुख्यमंत्री के निर्देशों को खुला चैलेंज दे रहा है और प्रशासन मौन है, यह व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर माँग की कि इस घटना में संलिप्त दबंग और उसके साथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और भोला गुप्ता व उसके परिवार के साथ-साथ जखनिया बाजार के व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, जिससे व्यापारी स्वयं को सुरक्षित महसूस करें। अन्यथा व्यापारी जन आंदोलन को विवश होंगे, जिसकी ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी।

प्रमोद वर्मा ने बाजार की टूटी सड़कों सहित बरसात के मौसम में पुलिस रात्रिगश्त बढ़ाने की भी बात की। सारी बातों को उपजिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने गंभीरता पूर्वक सुना और व्यापारियों को आश्वस्त किया कि दबंग के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी और व्यापारी हितों का ख्याल रखा जाएगा। परिणाम आप लोगों के बीच में जल्द दिखेगा।

गौरतलब हो कि दबंग संजय यादव ने व्यापारी भोला गुप्ता से 50 लाख की मालियत की ज़मीन मादक पदार्थ खिलाकर 2 लाख में फर्जी तरीके से लिखवा ली, मामला न्यायालय में विचाराधीन है, पर दबंग हमेशा मनमानी करता है, पुलिस मौन रहती है। दबंग पर ज़मीन विवाद से जुड़े कई और मामले चल रहे हैं।

Advertisement

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, जखनिया व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय, व्यापारी नेता प्रांतीय मंत्री अशोक गुप्ता, विजयी मद्देशिया, विजय गुप्ता, गोपाल मद्देशिया, ग्राम प्रधान अभय सिंह, राजेश जायसवाल, अरविंद चौहान, सुशील तिवारी, राकेश सिंह, संतोष सोनी सहित प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page