वाराणसी
त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन व हिंदू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वाधान में वंदे मातरम गीत दिवस को लेकर की गई बैठक
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन व हिंदू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गणेश मंडपम में वंदेमातरम गीत दिवस को लेकर बैठक आयोजित हुई। हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी व वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी 7 सितंबर को वंदेमातरम गीत दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा की शुरुआत मैदागिन स्थित गोरक्षनाथ मंदिर से होगी, जोकि कबीरचौरा, लहुराबीर, नई सड़क होते हुए गिरिजाघर चौराहे के पास स्थित सरदार ऊधम सिंह पंचमुहानी पर जाकर समाप्त होगी। शोभायात्रा में क्रांतिकारियों, भारत माता आदि के चित्र और बैनर को शामिल किया गया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नि.संयोजक सुनील सिंह,नि.जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह आशु,नि.उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह गौतम,नि.महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, नि.महानगर उपाध्यक्ष शनि गुप्ता, नि.महानगर उपाध्यक्ष विनय चौरसिया, नि.महानगर महामंत्री उमेश सिंह,नि.महानगर मंत्री नीतीश सिंह, नि.महानगर मंत्री विकास यादव बाबू सहित उपस्थित रहे।
