Connect with us

दुर्घटना

तेज रफ्तार बाइक बैरिकेडिंग से टकराई, एक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के चिरईगांव-संदहा हाइवे पर देर रात तेज रफ्तार बाइक के बैरिकेडिंग से टकराने से भीषण हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की हालत नाजुक देखते हुए उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Loading...

मृतक की पहचान सन्नी पुत्र रमेश (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मुर्दहां चोलापुर का निवासी बताया गया है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page