Connect with us

पूर्वांचल

डीएम ने रबी की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण, गेहूं की उपज का किया आकलन

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा तहसील खलीलाबाद अंतर्गत विकासखंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत पटखौली में रबी वर्ष 2025-26 के तहत क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चयनित कृषक शैलेश कुमार के गाटा संख्या 116 स्थित खेत में अधिसूचित फसल गेहूं की कटाई कर CCE App के माध्यम से उपज का आकलन कराया गया।

निरीक्षण के दौरान प्लॉट से 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 19.700 किलोग्राम गेहूं की उपज प्राप्त हुई, जिसके आधार पर प्रति हेक्टेयर लगभग 45.50 कुंतल उपज का अनुमान लगाया गया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्रॉप कटिंग का कार्य पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ किया जाए, जिससे फसल उत्पादन का सही आंकलन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया से किसानों को विभिन्न योजनाओं, विशेषकर फसल बीमा योजना का लाभ सही तरीके से प्राप्त होगा।

Loading...

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार वर्मा, तहसीलदार आनंद ओझा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी ओमप्रकाश दुबे, राजस्व निरीक्षक चंद्र भूषण, राजस्व लेखपाल नीतू प्रजापति, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला समन्वयक अष्टभुजा सिंह, ब्लॉक समन्वयक अमित कुमार सिंह, देवेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page