Connect with us

वायरल

डीआरडीओ ने किया लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

भारतीय डीआरडीओ ने आज उड़ीसा के तट पर स्थित अब्दुल कलाम दीप से शाम 6:30 बजे सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो (SMART) का सफल परीक्षण किया। यह लंबी दूरी की सुपर सोनिक एंटी पनडुब्बी मिसाइल है जिसे भारतीय नौसेना के लिए विकसित किया गया है। यह मिसाइल आसमान, पानी, या जमीन कहीं से भी हमला करने में सक्षम है।

SMART मिसाइल का डिजाइन इस तरह से किया गया है कि यह दुश्मन के जहाज, युद्धपोत या पनडुब्बियों को पानी में ही नष्ट कर सकती है। इसके फ्रंट में 50 किलोग्राम तक का विस्फोटक लगाया जा सकता है।

Loading...

इस मिसाइल की खासियत यह है कि इसे ग्राउंड मोबाइल लॉन्चर से भी दागा जा सकता है और यह 643 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है। इसमें दो चरण वाली ठोस प्रपल्शन प्रणाली इलेक्ट्रोनिकल एक्चुएटर प्रणाली और सटीक इनर्शियल नेविगेशन प्रणाली जैसी उन्नत तकनीकें शामिल हैं।

SMART मिसाइल में 20 किलोमीटर रेंज का हल्का टॉरपीडो और 50 किलोग्राम का उच्च विस्फोटक वारहेड होता है। यह मिड-कोर्स इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम पर आधारित है जो इसे अपने लक्ष्य तक सटीकता से पहुंचने में मदद करता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page