Connect with us

दुर्घटना

ट्राला पलटने से कार क्षतिग्रस्त, नौ लोगों की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मध्य प्रदेश। राज्य के झाबुआ जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। थांदला-झाबुआ मार्ग पर एक ट्राला शादी समारोह से लौट रही ईको कार पर पलट गया। कार में सवार दो परिवारों के 11 लोगों में से 9 की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 4 बच्चे, 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे। हादसे में एक महिला और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हैं और थांदला सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना सजेली रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन पुल के पास हुई। ट्राले के नीचे कार पूरी तरह से दब गई, जिसके चलते कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोग झाबुआ के भावपुरा गांव से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। मृतकों में एक ही परिवार के सदस्य शामिल थे: मुकेश खपेड़, सावली खपेड़, विनोद, पायल, मढ़ी, विजय, कांता, रागिनी और अकली परमार।

Loading...

हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राले को जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। मौके पर पहुंची थांदला और मेघनगर थाना पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page