वाराणसी
जीआरपी ने 40 मिनट में गुमशुदा बालक को किया बरामद
Loading...
Loading...
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लखनऊ के 12 वर्षीय गुमशुदा बालक देव तिवारी को मात्र 40 मिनट में बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उपनिरीक्षक राजबहादुर की टीम ने सूचना मिलने पर प्लेटफॉर्म नं.1 के पास बालक को खोज निकाला।
Loading...
लखनऊ के आशियाना थाने में दर्ज गुमशुदगी के बाद बालक को बाल कल्याण अधिकारी को सौंपा गया और फिर उसकी मौसी पूनम तिवारी को सुपुर्द किया गया। परिजनों ने जीआरपी की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
Continue Reading
