Connect with us

वाराणसी

जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत शिविर का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

बच्चों की पढ़ाई सुनिश्चित करने के निर्देश

वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और प्राथमिक विद्यालय सलारपुर में संचालित राहत शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत शिविरों को पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जाए और किसी भी पीड़ित को कोई असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ की स्थिति, जल स्तर और प्रभावित परिवारों की जानकारी ली। नायब तहसीलदार ने उन्हें अवगत कराया कि जल स्तर बढ़ने की स्थिति में विद्या विहार इंटर कॉलेज में विस्थापितों को स्थानांतरित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जो परिवार ऊपरी मंजिलों पर रह रहे हैं, उन्हें भी भोजन और आवश्यक सामग्री दी जाए।

उन्होंने राहत शिविर में रखे रजिस्टर की जांच कर वहां रह रहे विस्थापित परिवारों की संख्या जानी और स्वयं पीड़ितों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की स्थिति को जाना। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि प्रशासन हर स्थिति में उनके साथ है और किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सहायता प्रदान की जाएगी।

नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सफाई व्यवस्था, जल निकासी, फॉगिंग, एंटीलार्वा और चुना छिड़काव नियमित रूप से किया जाए। इसके अलावा बाढ़ के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए एसडीएम सदर को विशेष रूप से निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अमित कुमार, तहसीलदार, अन्य प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्रीय पार्षद उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page