Connect with us

चन्दौली

जयमाल में प्रेमी के हरकत से दूल्हे ने ठुकरायी शादी

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र में एक अनोखे प्रेम विवाह ने सबका ध्यान खींचा। एक युवती की शादी 5 मई को विरासराय निवासी युवक से तय थी। रस्मों के तहत जब जयमाल की तैयारी चल रही थी, उसी दौरान गांव के ही एक युवक ने मंच पर चढ़कर दुल्हन को किस कर दिया। इस अप्रत्याशित घटना से विवाह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दूल्हा पक्ष ने इस अपमानजनक घटना के बाद शादी से इनकार कर दिया।

मामला कोतवाली पहुंचा, जहां युवती और युवक के परिजनों के बीच तनावपूर्ण माहौल रहा। इस बीच, कोतवाली में युवती और किस करने वाले युवक ने खुलासा किया कि वे वर्ष 2017 से एक-दूसरे को जानते हैं और लंबे समय से एक साथ रहने की इच्छा रखते हैं।

Loading...

पुलिस की मध्यस्थता और समझौते के बाद दोनों परिवारों की सहमति बनी और युवक-युवती का विवाह चतुर्भुजपुर स्थित स्वयंभू बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर में संपन्न कराया गया। विवाह हिन्दू रीति-रिवाजों से हुआ, जिसमें मंदिर के पुजारी राजेश पांडेय ने विवाह की विधि संपन्न कराई। इस मौके पर पुलिस बल, ग्राम प्रधान और दोनों परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page